बांसवाड़ा: तेजपुर हाइवे पर शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे हलवाई के साथ लूट की वारदात, सदर थाने में दर्ज हुआ केस
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेजपुर हाइवे पर शादी समारोह मे खाना बनाने जा रहे हलवाई के साथ लूट की वारदात होने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह 11बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले में प्रार्थी बाबूराम पिता केसाराम प्रजापत निवासी कुम्हारो की धाणीया, जिला जोधपुर ने सदर थाने रिपोर्ट देकर बताया अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन, मोबाईल, चांदी का ब्रेसलेट, लूट लिया।