सिद्धमुख: पहाड़सर रेलवे प्लेटफॉर्म के पास मिला सिर फटा युवक का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी
Sidhmukh, Churu | Jun 16, 2026 राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पहाड़सर के रेलवे प्लेटफॉर्म के पास एक व्यक्ति का सिर फटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान जयप्रकाश पुत्र भंवरलाल नायक, उम्र 45 वर्ष, निवासी लोको कॉलोनी, हनुमान मंदिर के पास, राजगढ़, जिला चूरू के रूप में हुई है।