कुम्भराज: बिना रॉयल्टी के धड़ल्ले से रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को कुंभराज में खनिज विभाग की टीम ने किया जप्त
Kumbhraj, Guna | Jun 6, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध परिवहन पर कार्यवाही जारी है। 6 जून को जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, दोपहर में कुंभराज में औचक निरीक्षण में बिना रॉयल्टी के रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर कुंभराज थाने में रखे गए है। ट्रैक्टर मालिक पर कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।