मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में 'लैंड जिहाद' का आरोप, हिंदू संघर्ष समिति ने 24 घंटे की चेतावनी दी
थाना खालापार क्षेत्र स्थित साउथ कृष्णापुरी में मकान खरीद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संघर्ष समिति ने इसे लेकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने पर मोहल्लेवासियों के साथ विरोध प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी दी। वहीं, उन्होंने कथित "लैंड जिहाद" की जांच कराए जाने की भी मांग उठाई है।