गभाना: गभाना में किसान नेता को हाउस अरेस्ट किया गया, जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में जाने से रोका, टोल बना छावनी
गभाना में किसान नेताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जंतर-मंतर पर सीजेपी और छात्रों के चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भाकियू भानू गुट के युवा जिलाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर को पुलिस ने उनके वीरपुरा स्थित आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया।