हरिद्वार: रौशनाबाद स्थित जिला कारागार में कैदियों ने किया रामलीला का मंचन, संतों ने की कैदियों की प्रशंसा
रौशनाबाद स्थित जिला कारागार में कैदियों द्वारा रामलीला की शुरुआत की गई। सभी धर्म के कैदी यहां मिलकर रामायण के चरित्र का मंचन कर रहे हैं। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे रामलीला की भव्य शुरुआत की गई। इस मौके पर पहुंचे संतों ने कैदियों के इस कदम को सराहनीय बताया और कहा कि रामलीला के मंचन से कैदियों के जीवन में बड़ा सुधार आएगा।