हरिद्वार: डीएम के निर्देश पर एसडीएम और डिप्टी कलेक्टरों ने जनपद की कई शराब की दुकानों पर छापेमारी की, कार्रवाई के निर्देश दिए
हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर एसडीएम और कलेक्टरों ने पूरे जनपद में शराब की दुकानों पर छापेमारी की। अनियमितताएं मिलने पर डीएम ने शुक्रवार रात सभी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए है। डीएम के निर्देश पर कई ठेकों पर ओवररेटिंग पाई गई। कई पर स्टॉक रजिस्टर के मिलान नहीं पाए गए। अनियमितताएं मिलने पर डीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।