हरिद्वार: कोतवाली पुलिस ने ब्रह्मपुरी में दबिश देकर एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय से चल रहा था वांछित
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को ब्रह्मपुरी में दबिश देकर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज है जो शराब तस्करी के मुकदमे में न्यायालय से वांछित चल रहा था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानत वारंट जारी हुआ। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर दिया है।