हनुमानगढ़: जंक्शन की दीप कॉलोनी में सूने मकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
जंक्शन की दीप कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 17 स्थित दीप कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय आत्मासिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह तरखान ने रिपोर्ट दी कि वह 6 मई को अपनी पत्नी सहित अपने पुत्र शैलेन्द्रपाल के पास गया था।