मऊगंज: मऊगंज जिले में कल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर रहेगा शुष्क दिवस, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Mauganj, Rewa | Oct 1, 2025 मऊगंज जिले में कल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। मऊगंज जिले के सभी कंपोजिट मदिरा दुकानों मे मदिरा की क्रय विक्रय परिवहन पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा।मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया।आज 1 अक्टूबर की रात्रि 11 बजे से 3 अक्टूबर की सुबह 8:30 तक मदिरा दुकान बंद रहेगी।