दातागंज: खुनक गांव में ₹20,000 के लेन-देन के विवाद में दो लोगों ने गर्भवती महिला को लात-घूसों और ईट से घायल किया
बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के खुनक गांव में ₹20000 के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने गर्भवती महिला सुलेखा पत्नी गजेंद्र को पहले पेट में लातघुसे मारकर घायल किया। फिर उसके सिर में ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।