आंवला: आंवला में 80 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध मौत, बेटी ने संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जताई, शव पोस्टमार्टम को भेजा
Aonla, Bareilly | May 24, 2026 आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम कनगांव में 80 वर्षीय जावित्री देवी की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी बेटी मीना देवी ने रविवार सुबह दस बजे संपत्ति विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।