धनघटा: साइबर ठगी के शिकार युवक को महुली पुलिस की तत्परता से मिले ₹26,510 रुपये वापस, मिली राहत
संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के क्रम में थाना महुली पुलिस एवं साइबर क्राइम हेल्प डेस्क की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की 26,510 रुपये की धनराशि वापस कराई है। जानकारी के अनुसार थाना महुली क्