नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह के पास सड़क पर गिरा केबल, यातायात बाधित
Namkum, Ranchi | May 24, 2026 नामकुम थाना क्षेत्र स्थित लोवाडीह के पास बीच सड़क पर रविवार सुबह करीब सात बजे केबल गिर गया है। केबल गिरने की वजह से आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के बीचों-बीच केबल गिरा होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वाहन चालक अचानक केबल देखकर संतुलन खो सकते हैं, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।