कुरूद: सड़क हादसे के बाद हुआ बवाल, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जताया आक्रोश, जानिए कहां हुआ था हादसा
सोमवार की रात्रि कुरूद के ग्राम उमरदा में भारी बवाल हुआ जिसमें सड़क हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो उठे थे जो कि सड़क में शव रखकर विरोध जताते हुए मार्ग में चक्काजाम कर दिए थे करीब दो घंटे तक यह माहौल इलाके में बना रहा आपको बता दे कि रात्रि में किसी अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी थी जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी तो दूसरा घायल हुआ था