लाडपुरा: कोटा में राहुल गांधी के पोस्टर हटाने के मामले में सचिन पायलट बोले- सरकार ने बनाया हुआ है दबाव, अशोक गहलोत भी बोले
Ladpura, Kota | Jun 17, 2026 राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले लगाए पोस्टर और बैनर हटाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार होने का बयान दिया है वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि 'सरकार ने यहां दबाव बनाया हुआ है।'