शाजापुर: लालघाटी थाना क्षेत्र के बजरंग कॉलोनी में मकान विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल; मारपीट का वीडियो सामने आया
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र की बजरंग कॉलोनी में बुधवार सुबह मकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष ने लोहे के पाइप से हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत की है। मामले का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।