विजयीपुर: अमवा दुबे गाँव मे एक माह बाद भी नहीं पहुंचा प्रवासी मजदूर का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
विजयीपुर थाना क्षेत्र के अमवा दुबे गांव निवासी वेद प्रकाश यादव की साउथ अफ्रीका में 2 जून 2026 को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वे अप्रैल 2025 में रोजगार के लिए विदेश गए थे। घटना के एक माह बाद भी उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं पहुंच सका है। इससे पत्नी ललिता देवी व तीनों पुत्रों सहित पूरे परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं के