मुरैना नगर: मवासीपुरा में 10 दिन से बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग, बिजली दफ्तर में हंगामा
मुरैना शहर के फाटक बाहर दत्तपुरा डीसी क्षेत्र की MLA रोड मवासीपुरा जैन बगीची में ट्रांसफार्मर 20 दिन से खराब पड़ा है,जिससे लोग बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।परेशान रहवासी आज शनिवार को बिजली दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई।अवकाश का हवाला मिलने पर लोगों ने हंगामा किया,जिसके बाद अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर भेजने का आश्वासन दिया।