अनूपपुर: उज्जवल कॉलोनी में धामन सांप का रेस्क्यू, क्षेत्र में हड़कंप
अनूपपुर। वार्ड क्रमांक 13 स्थित उज्जवल कॉलोनी में दुर्गेश वर्मा के घर में धामन सांप निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्पप्रहरी छोटेलाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।