शाहजहांपुर: सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक ने थाना दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकार नगर सौम्या पांडे के कुशल पर्यवेक्षण में आज महानगर के सदर बाजार थाने थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने थाना दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।