लखीसराय: सदर अस्पताल के सभागार में पल्स पोलियो कार्यक्रम का सिविल सर्जन ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।
सदर अस्पताल के सभागार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई एवं मुक्ति कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते सिविल सर्जन बीपी सिंहा एवं अन्य चिकित्सकों के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। उक्त बैठक में जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं पल्स पोलियो अभियान से जुड़े लोग मौजूद रहे।