गुना नगर: हाट रोड पर नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने थामा झाड़ू, की साफ सफाई डिवाइडरों से निकला 7 ट्राली कचरा
गुना नगरपालिका द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी अध्यक्ष द्वारा हाट रोड पर डिवाइडर के अंदर एवं बाहर साइड में सफाई की गई इस दौरान नगर पालिका कार्यालय से लेकर हाट रोड, पशु चिकित्सालय तक डिवाइडरो से 07 ट्रॉली कचरे का निस्तारण किया गया, सीएमओ और अध्यक्ष ने लोगों से डिवाइडरों में कचरा ना डालने और पौधारोपण करने की अपील की