गुना नगर: गुना के कस्तूरी गार्डन में शादी समारोह में आए लोगों पर मधुमक्खियां ने किया हमला 17 से 18 लोग हुए घायल
गुना के एबी रोड पर कस्तूरी गार्डन में आयोजित शादी समारोह में आए लोगों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया शादी समारोह के आयोजकों ने बताया 17 से 18 लोग मधुमक्खियां के हमले में घायल हुए हैं जिनमें तीन से चार लोग आईसीयू में भर्ती है कस्तूरी गार्डन के होटल की बिल्डिंग में मधुमक्खियां के छत्ता लगे हुए हैं शादी समारोह के आयोजक परिवार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की