गुना नगर: भुजरिया तालाब पर हुई जल चिंतकों की बैठक, 19 फरवरी से शुरू होगा सफाई अभियान
गुना में भुजरिया तालाब पर बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल की मौजूदगी में जल चिंतकों की बैठक हुई। तालाब के गहरीकरण,सौंदर्यीकरण मुहिम 2024 के लिए ऋषि अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए। भुजरिया तालाब के लिए 5 सूत्रीय एजेंडा तय किया गया। सोमवार 19 फरवरी को नियमित सफाई अभियान प्रारंभ होगा सफाई अभियान का शुभारंभ गुना नगर पालिका के अधिकारी अध्यक्ष और जल चिंतकों द्वारा किया जाएगा