झालरापाटन: नामद खेड़ी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत
झालावाड़ के सीमावर्ती नामद खेड़ी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। रामगंज मंडी पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12:30 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। कालिया खेड़ी का रहने वाला कुंदन दावतकला से वापस गांव लौट रहा था लेकिन बीच मार्ग में दुर्घटना का शिकार हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारण फिलहाल स्पष्ट नहींहै।