पुलिस दिवस को लेकर मंगलवार सुबह पुलिस कर्मियों ने साइबर जागरूकता रैली निकाली। रैली सुबह करीब 9:00 बजे झालावाड़ जिला कलेक्टर कार्यालय से शुरू होकर झालावाड़ के सभी प्रमुख बाजारों और चौराहाओं से गुजरी, जिसके बाद झालरापाटन शहर में भी जागरूकता रैली निकाली गई।