झालरापाटन: गादियां गांव में खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत
झालावाड़ के गाड़िया गांव में खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक युवक की हालत बिगड़ गई परिजन उसे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। सुनेल पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12:00 शव पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। गांव का रहने वाला 35 वर्षीय जयप्रकाश अपने खेत पर दवा छिड़कने गया था।