हुज़ूर: भोपाल के एयरपोर्ट के नजदीक ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक को टक्कर मार दी।
Huzur, Bhopal | May 31, 2024 भोपाल के एयरपोर्ट के नजदीक ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में गुरुवार तड़के मौत हो गई। मामले में गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।