हुज़ूर: भोपाल की ऐशबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो निगरानी गुंडो को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया है।
Huzur, Bhopal | May 31, 2024 भोपाल की ऐशबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो निगरानी गुंडो को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजे की खेप देने ऐशबाग इलाके पहुंचे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को दोनों आरोपियों का क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।