रघुराजनगर नगरी: नई बस्ती भल्ला फॉर्म के पास दबंगों ने घर में घुसकर लड़की से की मारपीट, थाने में रिपोर्ट दर्ज
कोलगवां के नई बस्ती भल्ला डेरी फार्म के पास दबंग लखन विश्वकर्मा व गौरव विश्वकर्मा ने घर में घुसकर लड़की पूजा कुशवाहा के साथ मारपीट कर दी । पूजा मौसी की लड़की को इन दबंगों से बात करने से मना कर दिया था । घायल पूजा शनिवार दोपहर 3 बजे कोलगवां थाना पहुंची और दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घायल पूजा का मेडिकल कराकर जांच में जुट गई है ।