जिले के इंदौर रोड स्थित सैलानी बाईपास पर शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कसरावद थाना प्रभारी इन्द्रेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।