पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद गिरिराज सिंह ने कहा,बिहार एक टैक्सटाइल हब बनने की ओर जा रहा है
बिहार सरकार के इंडस्ट्री डिपार्टमेंट और भारत सरकार के टैक्सटाइल डिपार्मेंट के द्वारा एक इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सांसद गिरिराज सिंह ने मीडिया को पूरी जानकारी दी। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार एक टैक्सटाइल हब बनने की ओर जा रहा है और टैक्सटाइल हब में गारमेंट ही सबसे ज्यादा रोजगार देगा।