पटना ग्रामीण: कारगिल चौक के पास से फर्जी दरोगा बनकर घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गांधी मैदान थाना अंतर्गत कारगिल चौक के पास से गांधी मैदान थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति कारगिल चौक के पास दरोगा की वर्दी पहने हुए फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा था। शक होने पर गांधी मैदान थाना पुलिस के द्वारा पूछताछ के बाद उसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल इस पूरे मामले में अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।