पटना ग्रामीण: पटना में डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा- मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए बिहार में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम कराते थे लालू यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बिहार के पूर्व CM सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर जमकर हमला बोला है।सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू और उनके परिवार को अपराध पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव CM के पद पर रहते हुए बिहार में क्रीमऑर्गेनाइज्ड करवाते थे।