चौसा में प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में गुरुवार को गुड गवर्नेंस डे के अवसर पर गुरुवार को 2:00 बजे अपराह्न में संगोष्ठी आयोजित की गई। "जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान" विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक और अनुसंधान आधारित खेती का मंत्र दिया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से समस्या हुई है।