राजपुर प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय में समावेशी शिक्षा के तहत सामान्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का गैर आवासीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षक आशुतोष शर्मा, राजदेव ठाकुर और संध्या कुमारी ने शिक्षकों को बताया कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सामान्य धारा में लाने के लिए सामान्य बच्चों के साथ पढ़ना जरूरी है।