रावतभाटा: सरकारी अनदेखी पर गांव सुठाला के ग्रामीणों ने दिखाया हौसला, चंदा जुटाकर खुद बनाया पुल #jansamasya
ग्रामीणों ने रविवार शाम साढ़े 7 बजे बताया कि ब्राह्मणी नदी पर टूटी पुलिया के कारण टापू बना सुठाला गांव जब प्रशासन से उम्मीद छोड़ बैठा, तब ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर लकड़ी और सीमेंट से अस्थाई पुल बना दिया। एक साल से गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटा हुआ था। गर्भवती महिलाओं से लेकर बीमार मरीजों तक को परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल पुल पा