बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्ठी में हिस्ट्रीशीटरों व माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी बैठक की इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं की टॉप 10 हिस्ट्रीशीटरों और माफिया के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही और जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए हैं।