बलरामपुर: अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या के विरोध में सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष ने भूख हड़ताल कर किया धरना प्रदर्शन
बलरामपुर में अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या के विरोध में सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव ने अंबेडकर चौराहे पर भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया, जिसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए बिजली समस्या का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया, इस दौरान गैसड़ी विधायक राकेश यादव के साथ तमाम सपाई धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।