दलौदा: भावगढ़ पुलिस ने पांच स्थानों से पांच आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
मंदसौर जिले की भावगढ़ पुलिस ने मुखबिर सूचना पर पांच स्थानों पर दबिश देकर पांच आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया,कार्रवाई में देसी प्लेन शराब के क्वार्टर और हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई,