मानिकपुर: विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे अधेड़ को अज्ञात बोलेरो ने मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल को CHC में भर्ती कराया गया
मंगलवार शाम 5:30 बजे मऊ गुरदरी गांव में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सवार पत्थरों पर गिरकर घायल हो गए। एक को डभौरा (रीवा) में भर्ती कराया गया, जबकि चंद्रसेन तिवारी (60) को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती किया गया। वे विवाह में शामिल होने चमरौहां जा रहे थे, पुलिस जांच में जुटी है।