किशनगढ़ बास: खैरथल जिले में 3 जुलाई को 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर, सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
Kishangarhbas, Alwar | Jul 2, 2026
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि 3 जुलाई को जिले की 6 ग्राम पंचायतो में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें किशनगढ़ बास उपखंड की ग्राम पंचायत ओदरा स्थित अटल सेवा केंद्र में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह कोटकासिम तिजारा टपूकड़ा तथा उपखंड मुंडावर और बहरोड में भी ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।