मंझनपुर: 5 मौतों से भी नहीं लिया सबक, कौशाम्बी में फिर एक बाइक पर सवार 5 नाबालिगों की रील वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
करारी थाना क्षेत्र में एक बाइक पर सवार पांच युवकों की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत का मामला अभी लोगों के जेहन से उतरा भी नहीं था कि जिले में फिर उसी तरह की लापरवाही सामने आ गई। इस बार मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही बाइक पर पांच नाबालिग लड़के सवार होकर रील बनाते नजर आ रहे हैं।