जीरापुर: लसुडल्या खेराज गांव में तहसील के आदेश पर कब्जा दिलाने गई राजस्व और पुलिस टीम, महिला के ड्रामा के बाद लौटी खाली हाथ
जीरापुर तहसील अंर्तगत लसुडल्या खेराज गांव निवासी हीरालाल कारपेंटर ने आज रविवार की शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि में तहसील दार के आदेश पर कब्जा दिलाने गई पुलिस व राजस्व विभाग के टीम के सामने जमकर ड्रामा हुआ। टीम के पहुंचते ही एक महिला ने विवाद शुरू कर दिया।राजस्व पुलिस व प्लाट मालिक के सामने सल्फास खाने की धमकी भी देती नजर आई।