जीरापुर: जीरापुर के शासकीय माध्यमिक स्कूल नांदरी में निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित
जीरापुर के शासकीय माध्यमिक स्कूल नांदरी में आज शनिवार के दोपहर 12 बजे निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त श्री सुरेश दांगी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत और अनुशासन सफलता की कुंजी हैं।