पीएम मोदी का काशी में भव्य रोड शो, काशी विश्वनाथ से दर्शन कर जीत का लिया आशीर्वाद
Sadar, Varanasi | May 14, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी में सोमवार को भव्य रोड शो का आयोजन हुआ। यह रोड शो लंका के पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसमें पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रथ पर सवार थे। जो लंका चौराहे से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक जा कर समाप्त हुआ।