विष्णुगढ़: धरमपुर पंचायत भवन में मनरेगा योजनाओं का हुआ सोशल ऑडिट, कई मामलों का मौके पर निष्पादन
धरमपुर पंचायत भवन में मनरेगा योजनाओं का हुआ सोशल ऑडिट, कई मामलों का मौके पर निष्पादन। टाटीझरिया के धरमपुर पंचायत भवन में गुरुवार को मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं का सोशल ऑडिट किया गया। इस दौरान पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर योजनाओं की धरातलीय और कागजी स्थिति की गहन जांच की गई। जनसुनवाई के लिए विशेष रूप से अंकेक्षक नियुक्त किए गए थे।