आंवला: आंवला के कुलड़िया इकलासपुर में भीषण आग, दो मोटरसाइकिल, साइकिल और गृहस्थी का सामान हुआ राख
Aonla, Bareilly | May 20, 2026 आंवला तहसील के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कुलड़िया इकलासपुर में मंगलवार की देर रात 11 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो परिवारों की पूरी गृहस्थी तबाह हो गई। मकान में खड़ी दो मोटरसाइकिल, एक साइकिल, गेहूं, चावल, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिवार के सदस्यों के समय रहते जाग जाने से बड़ा हादसा टल गया।