अमानगंज: अमानगंज में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस, शासकीय कन्या विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन
Amanganj, Panna | Jun 21, 2026 आज दिनाँक 21 जून 2026 को सुबह 9:00 भारत सहित समूचे विश्व में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में नगर अमानगंज के विभिन्न विद्यालयों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्राचार्य मनीष कुमार रेजा के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।